जम्मू कश्मीर: नहीं किया सरेंडर तो सेना ने मार गिराया आतंकी
जम्मू कश्मीर: नहीं किया सरेंडर तो सेना ने मार गिराया आतंकी[/caption]
दरअसल सुरक्षाबलों को चूरसू इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना और स्थानीय पुलिस ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया।
बता दें कि बीते शनिवार को सेना ने एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा था। वह मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल था। फिलहाल गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें: वॉन्टेड लिस्ट में शामिल खूंखार आतंकी दबोचा, हथियारों का जखीरा भी बरामद ---PTC NEWS---