पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि: PM MODI सहित कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

By  Rahul Rana May 27th 2023 11:54 AM

ब्यूरो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'उनकी पुण्यतिथि पर मैं हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देता हूं। 


 इस बीच, कांग्रेस कमेटी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में शांति वन में पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।




जवाहरलाल नेहरू एक स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद वे 1947 में आजादी के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। 27 मई, 1964 को दिल का दौरा पड़ने से निधन से पहले नेहरू 16 साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे। लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।



नेहरू को व्यापक रूप से भारत के गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) का अग्रणी माना जाता है। बच्चों के प्रति स्नेह के कारण नेहरू को 'चाचा नेहरू' उपनाम दिया गया था और उनके जन्मदिन, 14 नवंबर को भारत में हर साल बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Related Post