Sun, May 31, 2026
Whatsapp

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे वैभव खट्टर का बुधवार को निधन हो गया। खट्टर के भतीजे ने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 23rd 2024 03:43 PM
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

ब्यूरोः केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के भतीजे वैभव खट्टर का बुधवार को निधन हो गया। खट्टर के भतीजे ने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बता दें मनोहर लाल खट्टर के भाई एवं रोहतक के प्रीत विहार निवासी चरणजीत खट्टर को 2 बच्चे (1 बेटा और 1 बेटी) हैं। उनके बेटे वैभव खट्टर (गोरू) को ब्रेन ट्यूमर था। इसका उपचार करने के लिए उन्हें करीब 20-25 दिन पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वैभव खट्टर की उम्र करीब 30 वर्ष थी और वह अविवाहित थे। उन्होंने LLB पास की हुई थी और वो एडवोकेट थे। वैभव खट्टर का रोहतक के शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK