चीन पर फिर डिजिटल स्ट्राइक, 200 से ज्यादा चाइनीज एप पर लगाया प्रतिबंध

Chinese App Ban: केंद्र की मोदी सरकार ने एक साथ कई चाइनीज एप पर बैन लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से सरकार ने चाइनीज लिंक वाले 200 से ज्यादा एप को प्रतबिंधित कर दिया है। इन एप में 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन चाइनीज एप को तत्काल और आपातकालीन आधार पर प्रतिबंधित और ब्लॉक करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

By  Vinod Kumar February 5th 2023 05:34 PM -- Updated: February 5th 2023 06:54 PM

Chinese App Ban: केंद्र की मोदी सरकार ने एक साथ कई चाइनीज एप पर बैन लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से सरकार ने चाइनीज लिंक वाले 200 से ज्यादा एप को प्रतबिंधित कर दिया है। इन एप में 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन चाइनीज एप को तत्काल और आपातकालीन आधार पर प्रतिबंधित और ब्लॉक करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सभी चीनी ऐप्स और लिंक्स को तत्काल प्रभाव से बैन करने का निर्देश दिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) की तरफ के गृह मंत्रालय को चीनी ऐप्स को बैन करने का सुझाव दिया गया था। जिसे गृह मंत्रालय की तरफ से स्वीकृति दे दी गई है। ये सभी चीनी ऐप आईटी एक्ट की धारा 69 का उल्लंघन कर रहे थे। इनमें ऐसी सामग्री है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा हैं। 

कई लोगों ने शिकायत की थी कि इन एप के जरिए उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। आम लोगों ने जबरन वसूली की बात कही थी। आर्थिक रूप से तंग लोगों को ये ऐप कर्ज के जाल में फंसाते थे और फिर कर्ज के ब्याज को 3,000 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाता था। इनका नियंत्रण तो चीन के पास था, लेकिन सोची समझी चाल के तहत इनका डायरेक्टर भारतीयों को बनाया गया था।

इन ऐप्स का भारतीय नागरिकों के डेटा के लिए सुरक्षा जोखिम पैदा करने के अलावा, जासूसी और प्रचार के उपकरण के रूप में भी दुरुपयोग किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। 


 

Related Post