Ram Rahim News: राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, जेल से बाहर आएंगे डेरा प्रमुख

रोहतक जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है।

By  Deepak Kumar November 20th 2023 05:41 PM

ब्यूरोः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ सकते हैं। रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है।  

राम रहीम को दो बार मिल चुकी है पैरोल 

बता दें गुरमीत राम रहीम सिंह रोहतक की सुनारिया जेल में हत्याओं और साध्वियों के रेप मामले में 20 साल काट रहे हैं। इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दो बार पैरोल मिल चुकी है। पैरोल खत्म होने के बाद फरलो की अर्जी लगाई गई थी, जिसे मंजूर कर लिया है। 

बागपत के आश्रम में रहेगा राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित आश्रम में रहेगा। वहीं, इस फैसले के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। राम रहीम को फरलो मंजूर होने के पीछे की वजह हरियाणा विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है।

Related Post