Good Friday 2023 : जानिए क्या था यीशु मसीह का आखिरी संदेश, क्यों चढ़ाए गए थे सूली ?

7 अप्रैल यानि आज इस साल को ‘गुड फ्राइडे’ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन ईसा मसीह को सूली पर लटका दिया था। उसके बाद से ही 7 अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ मनाया जाने लगा।

By  Rahul Rana April 7th 2023 11:25 AM

ब्यूरो: आज देश में ‘गुड फ्राइडे’ मनाया जा रहा है। ईसाइयों के पवित्र गं्रथ बाइबिल के अनुसार उसमें यह बताया गया है कि ईसा मसीह को लगभग 6 घंटे तक कीलों से ठोका गया। जिसके बाद उन्हें सूली पर लटका दिया था। उसके बाद से ही 7 अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ मनाया जाने लगा। ईसाई धर्म में आज के दिन को शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 




आपको बता दें कि ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए अपने जीवन को कुर्बान कर दिया था और जिस दिन उनकी मौत हुई थी। उस दिन शुक्रवार ही था। जिसके बाद से उसे ‘गुड फ्राइडे’ के नाम से जाना जाने लगा। गौरतलब है कि ‘गुड फ्राइडे’ को ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और होली डे के नाम से भी जाना जाता है।  

यहां जाने गुड फ्राइडे का महत्व 

ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबिल के मुताबिक ईसा मसीह हमेशा ज्ञान और अहिंसा का संदेश देते थे। जब उन्हें सूली पर लटकाया जा रहा था तो उससे पहले उन्हें 6 घंटे तक कीलों से ठोका गया था। सूली पर लटकाने के बाद पूरे राज्य में 3 घंटे तक अंधेरा छस गया था। जिसके बाद यीशु मसीह ने जैसे ही प्राण त्यागे बाद में कब्रे टूटने लगी थी। 



ऐसा कहा जाता है कि सूली पर चढ़ने के तीन दिन बाद ही ईसा मसीह ने एक बार फिर जन्म लिया और जिस दिन उनका पुनर्जन्म हुआ उस दिन रविवार था। इसलिए अब उसे ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे वाले दिन लोग अपने घरों और चर्च में सजावट करते हैं। चर्च में जाकर प्रभु यीशु मसीह को याद किया जाता है।   

Related Post