वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, अप्रैल में हुए थे कोरोना पॉजिटिव

By  Vinod Kumar November 29th 2021 05:30 PM -- Updated: November 29th 2021 05:58 PM

नेशनल डेस्क: वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया। विनोद दुआ 67 साल के थे। विनोद दुआ की गिनती देश के वरिष्ठ पत्रकारों में होती थी। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

बेटी ने किया था इंस्टाग्राम पर पोस्ट

विनोद दुआ की मौत से कुछ समय पहले उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि मेरे पिता काफी बीमार हैं, और आईसीयू में हैं। उनकी सेहत अप्रैल के महीने से ही बिगड़ती जा रही है। उन्हें दर्द नहीं होना चाहिए। सब उन्हें बहुत प्यार करते हैं और मैं आप सबसे गुजारिश करती हूं कि दुआ करें कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो।

जानकारी के मुताबिक, अप्रैल के बाद से ही उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी और गंभीर हालत में आज उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया था। हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ ने इसी साल जून में अपनी पत्नी चिन्ना दुआ को कोरोना के चलते खो दिया था।

दरअसल, कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। विनोद दुआ की हालत तभी से खराब चल रही थी। इस दौरान उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। कोरोना की वजह से चिन्ना दुआ की मौत पहले ही हो गई थी।

Related Post