पीटीसी मीडिया विज़िट: पी जी गवर्नमेंट कॉलेज, सैक्टर 11 चंडीगढ़, हिन्दी विभाग का सफल शैक्षणिक भ्रमण

PTC Media Visit: पी जी गवर्नमेंट कॉलेज, सैक्टर -11 चंडीगढ़, के हिन्दी विभाग द्वारा पीटीसी न्यूज़ चैनल के साथ संपन्न हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत आज हिन्दी (ऑनर्स) के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक मीडिया भ्रमण का सफल आयोजन किया गया।

By  Baishali April 10th 2026 05:27 PM

PTC Media Visit:  पी जी गवर्नमेंट कॉलेज, सैक्टर -11 चंडीगढ़, के हिन्दी विभाग द्वारा पीटीसी न्यूज़ चैनल के साथ संपन्न हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत आज हिन्दी (ऑनर्स) के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक मीडिया भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम, लोक प्रशासन विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया, तथा डॉ. शाखा शारदा के मार्गदर्शन में 8 विद्यार्थियों ने पीटीसी न्यूज़ के मीडिया विंग का अवलोकन किया।


पीटीसी न्यूज़ की विशेषज्ञ टीम ने विद्यार्थियों को अत्यंत शिक्षाप्रद एवं रोचक ढंग से समाचार-संकलन, संपादन, एंकरिंग, कैमरा-संचालन और प्रसारण की समस्त प्रक्रियाओं से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने स्टूडियो की कार्यप्रणाली, तकनीकी उपकरणों तथा न्यूज़रूम की गतिशीलता को निकट से समझा, जिससे उनके ज्ञान में व्यावहारिक विस्तार हुआ। उनकी जिज्ञासाओं का शमन करते हुए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मीडिया की सूक्ष्मताओं—तथ्यों की सत्यता, समयबद्धता, भाषा की शुद्धता तथा प्रस्तुति की प्रभावशीलता—से भी अवगत कराया।  इस प्रत्यक्ष अनुभव ने विद्यार्थियों के ज्ञान को विस्तार देने के साथ-साथ उनके भीतर मीडिया के प्रति नई जिज्ञासा एवं आत्मविश्वास का संचार किया।  

   

डॉ. पूनम ने पीटीसी न्यूज़ चैनल की समाज के प्रति अग्रणी एवं उत्तरदायी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया न केवल सूचना का माध्यम है, बल्कि समाज को जागरूक एवं शिक्षित बनाने का सशक्त साधन भी है। पीटीसी न्यूज़ जैसे संस्थान समाज के प्रति अपनी उत्तरदायित्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सत्य, निष्पक्षता एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को यह अमूल्य अवसर प्रदान करने हेतु पीटीसी टीम के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।


अंत में, डॉ. सोनिया ने पीटीसी न्यूज़ टीम के प्रमुख प्रतिनिधि- एंकर दिशांत का विशेष आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक सहयोग भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।


यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणास्पद रहा।

निस्संदेह यह उनके करियर के नए आयाम खोलने में सहायक सिद्ध होगा।

Related Post