सीएम योगी के शिक्षा सलाहकार बने यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. धीरेन्द्र पाल सिंह, कई पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित

By  Vinod Kumar August 21st 2022 05:45 PM

बनारस हिंदू विश्विद्यालय सहित तीन विश्वविद्यालयों के वीसी रह चुके यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर धीरेन्द्र पाल सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ का शिक्षा सलाहकार नामित किया गया है। नियोजन विभाग के सचिव आलोक कुमार की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। प्रो. सिंह 2018 से 2021 तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन रह चुके हैं। धीरेन्द्र पाल सिंह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन समित के पदेन सदस्य भी रह थे। उन्होंने लगभग चार दशकों के अपने करियर में भारतीय उच्च शिक्षा में कई अकादमिक संस्थाओं का नेतृत्व किया है। वीसी के रूप में उन्होंने वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अलावा सागर के डॉक्टर एचएस गौर विश्वविद्यालय और इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय प्रत्यायन और मूल्यांकन परिषद के निदेशक रहे हैं। प्रोफेसर सिंह ने केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के लिए सेवाएं दी हैं और यूनेस्को से सहयोग के लिए भारतीय राष्ट्रीय आयोग में भी काम किया है। धीरेंद्र पाल को आगरा विश्वविद्यालय गौरव श्री पुरस्कार, दशक के पर्यावरणविद् (पूर्वांचल) पुरस्कार, पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार, यूपी रत्न पुरस्कार, भारत ज्योति पुरस्कार, राष्ट्र निर्माता पुरस्कार, राजा बलवंत सिंह शिक्षा सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

Related Post