हिमाचल की अलाइका राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित, सीएम ने दी बधाई
Arvind Kumar
January 22nd 2020 03:50 PM
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की बेटी अलाइका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘‘राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार’’ प्रदान किया है। अलाइका ने कार हादसे में चालक और परिजनों की जान बचाई थी। अलाइका को पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अलाइका ने कार हादसे में वाहन चालक व परिजनों की जान बचा कर अपनी सराहनीय भूमिका निभाई थी।