Chandigarh Weather : चंडीगढ़ में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहने की आशंका

चंडीगढ़ में बुधवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। आज पूरे दिन बारिश होने की संभावना है।

By  Rahul Rana August 23rd 2023 12:06 PM
Chandigarh Weather : चंडीगढ़ में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहने की आशंका

ब्यूरो : चंडीगढ़ में बुधवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। आज पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में 84MM बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी दी है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। 


चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव के कारण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जंक्शन नंबर 57 सेक्टर 41-42 और 53-54 विकास मार्ग पर पानी भर गया है। इसके अलावा जंक्शन नंबर 55 सेक्टर 39-40 और 55-56 पर भी यातायात को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेंट्रा मॉल से केबल फैक्ट्री तक सड़क पर पानी भर गया है। पुलिस ने लोगों को इस रास्ते पर न आने की सलाह दी है। 


पिछले कई दिनों से सुखना झील का जलस्तर सामान्य चल रहा था। लेकिन आज हुई 84 MM बारिश के बाद सुकना में पानी एक बार फिर बढ़ने लगा है. यह खतरे के निशान के काफी करीब है. अगर दिन में और बारिश हुई तो प्रशासन ने सुखना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने की आशंका जताई है।



Related Post