Tue, May 26, 2026
Whatsapp

Wayanad Lok Sabha bypoll: प्रियंका गांधी की चुनावी पारी की शुरुआत, वायनाड उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 23rd 2024 02:36 PM -- Updated: October 23rd 2024 02:38 PM
Wayanad Lok Sabha bypoll: प्रियंका गांधी की चुनावी पारी की शुरुआत, वायनाड उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

Wayanad Lok Sabha bypoll: प्रियंका गांधी की चुनावी पारी की शुरुआत, वायनाड उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

ब्यूरोः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ स्थानीय नेता मौजूद रहे। 

अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वे (लोग) पहले से ही मुझे बहुत प्यार दे रहे हैं और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने 1989 में 17 साल की उम्र में राजनीतिक अभियानों में भाग लेना शुरू किया था, जब उन्होंने अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी के लिए वोट मांगे थे।

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तब से 35 वर्षों में उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी, अपने भाई राहुल गांधी और अन्य पार्टी सहयोगियों के लिए प्रचार किया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा के नामांकन पर कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि हमारे लिए यह खुशी की बात है कि हमारी नेता पहली बार संसद में पहुंचेंगी। अमेठी और रायबरेली की तरह वायनाड में भी लोगों में उत्साह है। प्रियंका जी राजनीति में नई नहीं हैं, वे सक्रिय राजनीति में रही हैं, जब कोई बड़ा नेता किसी राज्य में जाता है, तो उसका असर पड़ता है।

वायनाड उपचुनाव

वायनाड उपचुनाव के लिए भाजपा ने नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी के खिलाफ सत्यन मोकेरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राहुल गांधी ने कहा था कि रायबरेली और वायनाड दोनों से दो-दो सांसद मिलेंगे और उन्होंने वायनाड से प्रियंका गांधी के जीतने का भी भरोसा जताया था। प्रियंका कांग्रेस के प्रचार अभियान में बहुत सक्रिय रही हैं, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान बड़ी संख्या में रैलियों को संबोधित किया था। उन्हें रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस की जीत के पीछे एक रणनीतिकार भी माना जाता है।

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK