किसानों के पंजाब बंद के आह्वान के चलते 30 दिसंबर को कई ट्रेनें डाइवर्ट हुई तो कुछ हुईं रद्द, देखें सूची

पंजाब से चलने वाली कई ट्रेनों को नॉर्दर्न रेलवे ने रद्द कर दिया है और काफी सारी ट्रेनों के रूट बदले गए है। चंडीगढ़ - दिल्ली शताब्दी भी रद्द कर दी गयी है

By  Baishali December 29th 2024 09:01 PM -- Updated: December 29th 2024 09:03 PM

ब्यूरो: किसानों ने कल यानी 30 दिसम्बर को पंजाब बंद का ऐलान किया है। जिसके चलते पंजाब से चलने वाली कई ट्रेनों को नॉर्दर्न रेलवे ने रद्द कर दिया है और काफी सारी ट्रेनों के रूट बदले गए है। चंडीगढ़ - दिल्ली शताब्दी भी रद्द कर दी गयी है।

 30 दिसंबर को पंजाब बंद के चलते रूट डायवर्ट कुछ इस तरह से किए गए हैं : 


- अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।

- अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा सकते हैं।

- चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते हैं। या फिर चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पीपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं।

- हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं। व हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, पेहवा, ठोल, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।



- चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन पंचकूला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, नरवाना, बरवाला होते हुए भी हिसार जा सकते हैं।

- दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरूक्षेत्र, उमरी चौक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एन एच344ए, मुलाना, शहजादपुर, पंचकुला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं। 

- दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकुला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।

ऐसे में किसी भी असहज परिस्थिति में यात्री डायल 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


Related Post