Tue, Feb 10, 2026
Whatsapp

प्रदेशवासियों को CM सैनी की बड़ी सौगात, एक मंच से कई योजनाओं का लाभ वितरण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेशभर के लाभार्थियों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Baishali -- February 10th 2026 05:50 PM
प्रदेशवासियों को CM सैनी की बड़ी सौगात, एक मंच से कई योजनाओं का लाभ वितरण

प्रदेशवासियों को CM सैनी की बड़ी सौगात, एक मंच से कई योजनाओं का लाभ वितरण

ब्यूरो:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेशभर के लाभार्थियों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की।

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त के रूप में 9,22,000 से अधिक लाभार्थियों के खातों में ₹193 करोड़ डाले गए। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी जारी की गई; इन योजनाओं के तहत 34,14,000 लाभार्थियों को ₹1,098 करोड़ की राशि जारी की गई।



हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 12,62,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में नवंबर और दिसंबर माह की सब्सिडी डाली गई। गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली बहनों के बैंक खातों में ₹38.97 करोड़ की सब्सिडी डाली गई।

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत ₹101 करोड़ की राशि जारी की गई। विभिन्न 18 जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 56,34,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल ₹1,431 करोड़ की राशि डाली गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेंशन से संबंधित समस्याएं और आय आधारित पात्रता से जुड़ी शिकायतों के निष्पक्ष निपटान के लिए जिलों के एडीसी को निर्देश दिए।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK