खत्म हुआ किसानों का पंजाब बंद, पंजाब और हरियाणा में यात्री हुए परेशान, होटल में लिया सहारा

सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक का किसानों का पंजाब बंद का आह्वान था। इस दौरान किसानों ने 140 जगह पर हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम किया

By  Baishali December 30th 2024 04:32 PM

ब्यूरो: हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनोरी बॉर्डर पर किसानों का पंजाब बंद शाम 4 बजे खत्म हुआ। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक का किसानों का पंजाब बंद का आह्वान था। इस दौरान किसानों ने 140 जगह पर हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम किया।


अमृतसर-जालंधर-पानीपत-दिल्ली और अमृतसर-जम्मू पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद किया गया। किसानों के बंद की वजह से रेलवे ने  वंदे भारत समेत कुल 163 ट्रेनों को रद्द किया। वहीं हरियाणा में कुरुक्षेत्र और अंबाला में भी यात्री परेशान इधर-उधर भटकते दिखे और मजबूरी में ट्रेन रद्द होने पर कई यात्रियों को होटल में रुकना भी पड़ा। 


पंजाब से 8 राज्यों के लिए कुल 576 रूट पर चलने वाली बसें भी आज बंद रही। हरियाणा और हिमाचल समेत दूसरे राज्यों की बसें भी पंजाब में नहीं आई। पंजाब में दुकान गैस और पेट्रोल पंप आदि भी बंद रखे गए। कुल मिलाकर पंजाब बंद का खासा असर देखा गया। 

Related Post