Ram Rahim News: गुरमीत राम रहीम फिर जेल से आ सकता है बाहर, फरलो के लिए लगाई अर्जी
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ सकते हैं। इसके लिए जेल प्रशासन को राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी लगाई हुई है।
ब्यूरोः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ सकते हैं। राम रहीम को फिर सरकार जेल से बाहर निकालने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जेल प्रशासन को राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी लगाई हुई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि वह जल्द ही बाहर आ जाएंगे।
राम रहीम को दो बार मिल चुकी है पैरोल
बता दें गुरमीत राम रहीम सिंह रोहतक की सुनारिया जेल में हत्याओं और साध्वियों के रेप मामले में 20 साल काट रहे हैं। इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दो बार पैरोल मिल चुकी है। पैरोल खत्म होने के बाद फरलो की अर्जी लगाई गई है।
बागपत प्रशासन से राम रहीम की मांगी रिपोर्ट
इसको लेकर बागपत प्रशासन से राम रहीम के चाल चलन को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बावजूद ही राम रहीम फरलो पर जेल से बाहर आ सकते है।