केएल राहुल को शादी में मिले करोड़ों के गिफ्ट, कोहली ने दी 2.70 करोड़ की BMW...धोनी ने गिफ्ट की महंगी बाइक

मंगलवार भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी के बंधन में बंधे। एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी ने केएल राहुल को 80 लाख रुपये की कावासाकी निंजा बाइक गिफ्ट की है। वहीं, कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने केएल और अथिया को 2.70 करोड़ की एक बीएमडब्ल्यू कार दी है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अथिया शेट्टी को डेढ़ करोड़ की घड़ी और ब्रेसलेट दिया है।

By  Vinod Kumar January 26th 2023 12:43 PM

मंगलवार भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul wedding) बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। शादी समारोह में कई जानी मानी हस्तियां भी शामिल हुई थी। केएल राहुल को शादी पर करोड़ों रुपये के गिफ्ट मिले हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी (MS DHONI) ने केएल राहुल को 80 लाख रुपये की कावासाकी निंजा बाइक (kawasaki ninja bike) गिफ्ट की है। वहीं, कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने केएल और अथिया को 2.70 करोड़ की एक बीएमडब्ल्यू कार (BMW CAR) दी है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अथिया शेट्टी को डेढ़ करोड़ की घड़ी और ब्रेसलेट दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा होने के कारण विराट कोहली केएल राहुल की शादी में शामिल नहीं हो सके थे। महेंद्र सिंह धोनी, वरुण एरोन, ईशांत शर्मा समेत कुछ क्रिकेटर्स इस शादी में शरीक हुए थे। खबरों के मुताबिक आईपीएल के बाद केएल राहुल और शेट्टी परिवार मुंबई में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देगा। इस रिसेप्शन में क्रिकेटर्स, बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। 

केएल राहुल अगले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से भारतीय टीम में वापसी करेंगे। उन्हें इस टेस्ट सीरीज में शामिल किया जाएगा। केएल राहुल का प्रदर्शन बीते दिनों से कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में टीम में उनकी जगह खतरे में है। खराब प्रदर्शन के चलते वनडे और टी20 से उनकी उपकप्तानी छीन ली गई है। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें खुद को साबित करने का मौका है। 

Related Post