shraddha walker murder case: डेटिंग एप पर लड़कियों से संपर्क करता था आफताब, जांच को भटकाने की कर रहा कोशिश

By  Vinod Kumar November 17th 2022 11:51 AM -- Updated: November 17th 2022 01:00 PM

shraddha walker murder case: श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आरोपी आफताब से रोजना नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है आफताब डेटिंग एप के जरिए युवतियों से संपर्क करता था। इसके लिए आरोपी आफताब कई डेटिंग एप का इस्तेमाल करता था। डेटिंग ऐप के जरिए ही आफताब श्रद्धा से मिला था।

 पुलिस के जांच में सामने आया है कि आफताब और श्रद्धा की पहली मुलाकात Bumble डेटिंग ऐप पर हुई थी, लेकिन लड़कियों से संपर्क साधने के लिए आफताब और भी डेटिंग एप का सहारा लेता था। दिल्ली पुलिस को शक है है कि श्रद्धा के मर्डर के बाद भी आफताब ने दूसरी लड़कियों के संपर्क करने की कोशिश की थी।

पुलिस का मानना है कि आफताब जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है। वारदात में इस्तेमाल होने वाले हथियार और श्रद्धा के मोबाइल के बारे में पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहा है। जांच को सही दिशा में बढ़ाने के लिए कोर्ट ने पुलिस को आफताब के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी है।

इससे पहले पुलिस आफताब को उसके फ्लैट पर भी लेकर पहुंची थी। किचन में पुलिस को ब्लड के निशान मिले हैं। इसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल की जांच के बाद ही पता चल पाएगा की ये ब्लड के निशान किसके हैं।

पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है, लेकिन पुलिस के छह महीने पुरानी सीसीटीवी फुटेज को हासिल करना बड़ी चुनौती होगी। पुलिस कोशिश कर रही है किसी भी तरह से पुराना डाटा रिकवर किया जाए। पुलिस ने जंगल से आफताब की निशानदेही पर जंगल से कुछ हड्डियां बरामद की हैं। पुलिस को जो हड्डियां बरामद हुई हैं वो शरीर के पिछले हिस्से की हैं। हड्डियों की पहचान के लिए पुलिस ने श्रद्धा के पिता के डीएनए सैंपल भी लिए हैं।  


Related Post