दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, 26 साल की उम्र में अमिताभ के साथ की थी पहली फिल्म

By  Vinod Kumar November 26th 2022 03:20 PM

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का आज निधन हो गया। विक्रम गोखले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें दीनानाथ अस्पताल में वेंटिलेटर स्पोर्ट पर रखा गया था 80 साल के इस लेजेंडरी एक्टर ने 80 साल की उम्र में पुणे स्थित अस्पताल में आज दोपहर अंतिम सांस ली। आज पुणे के वैकुंठ शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हाल ही में विक्रम गोखले के निधन की खबरें भी आई थी, लेकिन उनके परिवार और दोस्तों ने इनका खंडन किया था। अस्पताल ने भी उनकी सेहत से जुड़ा एक बयान जारी किया था। अस्पताल ने अपने बयान में कहा था कि एक्टर विक्रम गोखले की हालत नाजुक है और वो जिंदगी-मौत से लड़ रहे हैं। उन्हें आईसीयू में रखा गया है उन्हें स्वस्थ करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।

बता दें कि शुक्रवार को अभिनेता की सेहत में सुधार देखा गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने 48 घंटें में वेंटिलेटर हटाने की बात कही थी, लेकिन आज उनका निधन हो गया। विक्रम गोखले ने केवल 26 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की थी। 1971 में पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ की थी।

विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बदौलत तारीफ बटोरीं थी। विक्रम को आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी।

40 से अधिक सालों के अपने फिल्मी सफर में विक्रम गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। 1990 में अमिताभ बच्चन के साथ अग्निपथ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर हम दिल दे चुके सनम का नाम शामिल है।

Related Post