आएं जानें क्यों इनसो पार्टी ने जड़ दिया महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी को ताला...

By  CHOHAN November 10th 2017 02:12 PM -- Updated: June 1st 2018 05:06 PM

प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर इनसो ने शुक्रवार को तालाबंदी की। इनसो कार्यकर्ताओं ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने अगुवाई की।

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर इनसो लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने एक कमेटी का गठन भी किया है। लेकिन अब तक छात्र संघ चुनाव कराए जाने की घोषणा नहीं हुई है। इसी के चलते इनसो ने एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

पहले भी यूनिवर्सिटी में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया जा चुका है। वीरवार को एक बार फिर इनसो कार्यकर्ता महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के सामने एकजुट हुए और राज्य सरकार व यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इनसो कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। तालाबंदी के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भी पहुंचे। उन्होंने सरकार को वादा याद दिलाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं की तो संसद कूच किया जाएगा।

Related Post