अब हरियाणा के स्कूलों में बच्चे डिवाइस से करेंगे पढ़ाई, पहाड़ों से लेकर गिनती तक सिखाएगा 'अंकनाद'

By  Vinod Kumar October 22nd 2022 04:57 PM

भिवानी/कृष्ण सिंह: हरियाणा के स्कूलों में बच्चे अब खेल खेल में डिवाइस के माध्यम से पढ़ पाएंगे। ये डिवाइस बच्चों को पढ़ाई से इस तरह से जोड़ देगा कि वो अपना ज्ञान और अधिक मजबूत कर सकेंगे। डिवाइस का नाम अंकनाद है। अंकनाद बच्चों को पहाड़े, गिनती, देश भक्ति के गाने सिखाएगा।

शुरुआत में हरियाणा के मॉडल संस्कृति स्कूलों में इसकी शुरुआत की गई है। प्रयोग सफल होने के बाद ये अन्य सरकारी स्कूलों में भी भेजा जाएगा। हरियाणा के प्राइमरी मॉडल संस्कृत स्कूल में अंकनाद डिवाइस बच्चों को मुश्किल से मुश्किल पहाड़े आसानी से सीखा रही है। बच्चे आसानी से इसे सीख भी रहे हैं। पुराने समय मे भी बच्चों को खेल खेल में सिखाया जाता था। बच्चों को अब मनोरंजन के तरीके से जोड़ कर शिक्षा दी जा रही है।

भिवानी जिले के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने बताया कि सरकार ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में ये डिवाइस भेजी है। इस डिवाइस का नाम अंकनाद दिया है। ये बच्चों को कक्षा अनुसार पहाड़े, गिनती व गीत सिखाएगी। इसके वितरण की शुरुआत कर दी है। अब जल्द ही बचे हुए स्कूलों में भी इसे पहुंचा दिया जाएगा। नी

वहीं, स्कूल के प्राचार्य प्रवीण ठकराल ने बताया कि उनके स्कूल में यह अंकनाद डिवाइस आई है। ये डिवाइस बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई करवा रही है। बच्चे इससे अच्छी तरह और रूचि के साथ सीख रहे हैं। सरकार की यह पहल अच्छी है।

Related Post