Mon, Sep 7, 2026
Whatsapp

विज की सिद्धू को सलाह- इमरान खान की पार्टी में हो जाना चाहिए शामिल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- May 20th 2019 02:11 PM -- Updated: May 20th 2019 02:12 PM
विज की सिद्धू को सलाह- इमरान खान की पार्टी में हो जाना चाहिए शामिल

विज की सिद्धू को सलाह- इमरान खान की पार्टी में हो जाना चाहिए शामिल

अंबाला। (कृष्ण बाली) पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर पंजाब सरकार में चल रही तकरार के बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सिद्धू को निशाने पर लिया है। विज ने ट्वीट किया कि भाजपा और कांग्रेस सहित सभी पार्टियों से अपमान करवा चुके नवजोत सिंह सिद्धू के पास इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
वहीं सिद्धू के भाजपा में वापसी का कोई विकल्प वाले सवाल पर अनिल विज ने दो टूक कहा- सिद्धू किसी पार्टी के लायक नहीं। इसलिए ही उन्होंने सिद्धू को इमरान की पार्टी में जाने की सलाह दी।
[caption id="attachment_297935" align="aligncenter" width="700"]Navjot Singh Sidhu 1 विज की सिद्धू को सलाह- इमरान खान की पार्टी में हो जाना चाहिए शामिल[/caption] एग्जिट पोल के नतीजो पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा विपक्ष रोने का बहाना ढूंढ रहा है। एग्जिट पोल के नतीजे लोगों की भावनाओं के अनुरूप आये हैं, नतीजे इससे भी बेहतर होंगे। विज ने कहा कि विपक्ष गूगल पर नये नये बहाने सर्च कर रहा है, रोने के लिए। यह भी पढ़ें : चुनाव नतीजों से पहले ही योगी सरकार ने ओमप्रकाश राजभर को किया बर्खास्त
—-PTC NEWS— पीटीसी की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK