Sun, Sep 6, 2026
Whatsapp

एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- May 27th 2019 11:33 AM
एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में भारी जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले का सिलसिला जारी है। पहले अमेठी में एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पश्चिम बंगाल से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां उत्तर 24 परगना जिले के भाटापारा में देर रात अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी कार्यकर्ता चंदन शॉ की गोली मारकर हत्या कर दी। [caption id="attachment_300344" align="aligncenter" width="700"]smriti-irani-amethi अमेठी में बीजेपी कार्यकर्ता के शव को कंधा देतीं सांसद स्मृति ईरानी[/caption] घटना के बाद स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षाबल को तैनात कर दिया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन दिन के अंदर पश्चिम बंगाल में दो हत्याओं से तनाव पैदा हो गया है। नादिया के चकदहा में शांतू घोष की हत्या की गई थी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने से पहले से ही हिंसा जारी थी। यहां चुनाव अभियान के दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया। इसका जिक्र समय-समय पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर : पाकिस्तान की गोलीबारी में एक किशोर घायल
—-PTC NEWS—

पीटीसी की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK