Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

गोहाना में गरजे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, बोले- झूठ के सहारे चल रही कांग्रेस की राजनीति

Written by  Arvind Kumar -- October 09th 2020 05:08 PM
गोहाना में गरजे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, बोले- झूठ के सहारे चल रही कांग्रेस की राजनीति

गोहाना में गरजे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, बोले- झूठ के सहारे चल रही कांग्रेस की राजनीति

  • गोहाना में गरजे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़
  • बोले- झूठ के सहारे चल रही कांग्रेस की राजनीति
  • कांग्रेस नहीं चाहती कि देश का किसान खुशहाल हो
गोहाना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि नए विधेयक कृषि क्षेत्र में केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम है। देश के किसान के लिए उत्पाद बेचने को अन्य विकल्पों का प्रावधान किया है,जो वास्तव में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम करेगा। धनखड़ आज स्थानीय नई सब्जी मंडी में किसान धन्यवाद यात्रा के समापन समारोह में किसानों के उमड़ते जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले किसान अपने हजारों ट्रैक्टरों पर नाचते-गाते भारी संख्या में इस समारोह में शामिल हुए। समारोह स्थल पर हर तरफ ट्रैक्टरों की विशाल उपस्थिति में बीजेपी के लहराते झंडे पूरे माहौल को "भाजपामयी" बना रहे थे। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किसानों के विशाल समूह को अपने चिर परिचित अंदाज हरियाणवी भाषा में भाषण देकर पार्टी के लिए बरोदा की चुनावी जमीन को तैयार कर दिया है। BJP Haryana President OP Dhankar attacks on Congress Party इस अवसर पर मंच पर मौजूद कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल,करनाल से लोकसभा सांसद संजय भाटिया,सोनीपत से लोकसभा सांसद रमेश कौशिक,गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी,राई से विधायक मोहनलाल कोशिक,राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा,पहलवान योगेश्वर दत्त,रजनी विरमानी, युवा नेता भूपेंद्र मोर, फूल खरब,तीर्थ राणा व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें: हरियाणा: भाजपा के इस नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ educareभाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस की राजनीति झूठ के सहारे चल रही है। झूठ के सहारे किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीति को वह जिंदा रखे हुए है। लेकिन, सच यह है कि कांग्रेस का झूठ नहीं बिकेगा और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदेगी। आज कांग्रेस में केवल विचार बदलू लोग बचे हुए हैं। कांग्रेस ने अपने ही घोषणापत्र और अपनी ही बनाई रिपोर्टों को दरकिनार कर केवल विरोध के नाम पर विरोध करना शुरू कर दिया है।उन्होंने कहा,कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में वादा किया था कि पार्टी सत्ता में आने पर कृषि उपज मंडी समितियों के कानून में संशोधन करेगी। यह भी पढ़ें: 3 नवंबर को देश में चक्का जाम करेंगे किसान BJP Haryana President OP Dhankar attacks on Congress Party इसके साथ कृषि उपज के निर्यात और दूसरे राज्यों में व्यापार पर लगे सभी प्रतिबंधो को समाप्त किया जाएगा पर जब आज ये काम हो रहे हैं तो इनका विरोध कर रही है। कांग्रेस द्वारा एक माहौल बनाया जा रहा है कि मंडियां बंद हो जाएंगी, एमएसपी को खत्म कर देंगे, किसान की जमीन को बड़े बड़े कारपोरेट घरानों को बेच देंगे।जबकि, ऐसा कुछ नहीं होना है। मंडियां पहले की तरह रहेंगी, फसलों का एमएसपी पहले की तरह ही मिलेगा। किसानों को गुमराह होने की जरूरत नहीं, वे कांग्रेस के भ्रम में ना आएं। उन्होंने कहा कि किसानों को पीछे रखना कांग्रेस की फितरत है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश का किसान भी खुशहाल हो समृद्ध हो। BJP Haryana President OP Dhankar attacks on Congress Party प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश के किसान को यह समझना होगा कि आज कौन उसके हितों को सुरक्षित कर रहा है। भाजपा की ही सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में किसान के लिए क्रेडिट कार्ड तक की योजना बनाई। किसान आयोग बना और भी बहुत सारे काम किसानों को केंद्र में रखकर किए गए पर कांग्रेस ने किसान को इस्तेमाल करने के अतिरिक्त कभी कुछ और नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों को छला है।

Top News view more...

Latest News view more...