Thu, Oct 22, 2026
Whatsapp

सुभाष बराला से पूछा 'हाऊ इज दा जोश' तो मिला यह जवाब

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 12th 2019 05:38 PM -- Updated: March 12th 2019 05:39 PM
सुभाष बराला से पूछा 'हाऊ इज दा जोश' तो मिला यह जवाब

सुभाष बराला से पूछा 'हाऊ इज दा जोश' तो मिला यह जवाब

फतेहाबाद। (सतीश अरोड़ा) लोकसभा चुनावों का आगाज होते ही राजनैतिक पार्टियां एक्शन मोड़ में आ गई हैं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा द्वारा सिरसा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया गया है कि वे 20 मार्च तक शहरी और ग्रामीण स्तर पर जनसंपर्क करें। [caption id="attachment_268496" align="aligncenter" width="700"]Subhash Barala बराला कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेने फतेहाबाद पहुंचे थे[/caption]
चुनावों को लेकर भाजपा कितनी तैयार है, इस सवाल पर बोलते हुए बराला ने कहा कि आज भाजपा के हर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। इतना जोश है कि कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे नारे पाकिस्तान में भी सुनाई दे रहे हैं।
[caption id="attachment_268494" align="aligncenter" width="700"]Subhash Barala लोकसभा प्रत्याशियों पर केंद्रीय समिति लेगी फैसला : बराला[/caption] लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा संबंधी सवाल बराला ने कहा कि अभी चुनाव समिति की बैठक होगी, पैनल बनेगा। बैठक में जो निकलकर आएगा उसे केंद्रीय समिति के पास भेजा जाएगा उसके बाद ही उम्मीदवार की घोषणा होगी। यह भी पढ़ें : करनाल से चुनाव लड़ सकती हैं मेनका गांधी
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK