Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

रोहतक में बोले मंत्री मनीष ग्रोवर, सुरजेवाला को हराने जींद गए हैं हुड्डा

Written by  Arvind Kumar -- January 20th 2019 09:04 AM -- Updated: January 20th 2019 09:08 AM
रोहतक में बोले मंत्री मनीष ग्रोवर, सुरजेवाला को हराने जींद गए हैं हुड्डा

रोहतक में बोले मंत्री मनीष ग्रोवर, सुरजेवाला को हराने जींद गए हैं हुड्डा

रोहतक। प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने जींद उपचुनाव को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को हराने के लिए हुड्डा जींद गए हुए हैं। दरअसल हुड्डा को डर है कि अगर सुरजेवाला जीते तो खुद उनका कद नीचा हो जाएगा। रोहतक में ग्रोवर ने कहा कि सभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नीचा दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सोनिया गांधी का नाश किया था, उसी प्रकार से सुरजेवाला, राहुल का नाश करेगा। मनीष ग्रोवर ने रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा किसी का गढ़ नहीं है, बल्कि जनता का गढ़ है। इस लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा को हराएंगे। यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री Rao Inderjit Singh का सीएम की दावेदारी को लेकर छलका दर्द ग्रोवर ने किया कृष्ण मिड्ढा की जीत का दावा वहीं सहकारिता राज्य मंत्री ने जींद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी। बाकी पार्टियों के प्रत्याशी तो 2, 3 व 4 नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा जीत का छक्का लगाएगी। जिस प्रकार पहले 5 शहरों में मेयर के चुनाव जीते, अब जींद में भी जीत हासिल करेगी।


Top News view more...

Latest News view more...