नायब सैनी ने केजरीवाल को बताया मानसिक रूप से बीमार
जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा से पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठाएगी : नायब सैनी[/caption]
सैनी ने कहा कि जो अरविंद केजरीवाल हरियाणा में भाजपा को हराने के लिए ट्वीट कर के गठबंधन जुटा रहे हैं वह महा लूट बंधन है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले अपनी दिल्ली के काम निपटाए उसके बाद हरियाणा की राजनीति की बात करें।
[caption id="attachment_270301" align="aligncenter" width="700"]
वहीं सैनी ने कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी पर भी निशाना साधा।[/caption]
वहीं सैनी ने कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजकुमार सैनी को कुरुक्षेत्र की जनता ने अपने आशीर्वाद स्वरूप वोट देकर यहां के विकास के लिए सांसद बनाया था। पर उन्होंने अपनी लोकसभा में कुछ काम नहीं किया और हमेशा यह कहकर काम को टाल दिया कि उनकी चलती नहीं। उन्होंने कहा कि अब राजकुमार सैनी को जनता के बीच में आकर अपने 5 साल का लेखा जोखा रखना चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि कुरुक्षेत्र लोकसभा में कितने विकास कार्य करवाए हैं।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने लिया ये बड़ा फैसला