Wed, Jul 16, 2025
Whatsapp

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे: यहां जानिए ताजा अपडेट...कौन हारा...कौन जीता

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 27th 2021 11:00 AM -- Updated: December 27th 2021 02:03 PM
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे: यहां जानिए ताजा अपडेट...कौन हारा...कौन जीता

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे: यहां जानिए ताजा अपडेट...कौन हारा...कौन जीता

Chandigarh Municipal Corporation Election Result 2021: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी में टक्कर देखने को मिल रही है। पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बार नगर निगम चंडीगढ़ के चुनाव बेहद खास और रोचक होने वाले हैं। इन नतीजों पर सभी पार्टियों की निगाहें टिकी हुई हैं। 24 दिंसबर को चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। आज दोपहर तक सभी नतीजे आने की उम्मीद है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का पहला नतीजा सामने आया है। वार्ड नंबर एक से AAP उम्मीदवार जसविंदर कौर ने करीब एक हजार वोटों से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ के सह-प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा को हरा दिया है। सचिन ने 285 वोटों से जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी अपनी इस सीट को पक्की मानकर चल रही थी। वार्ड नंबर 33 से बीजेपी नेता कंवरजीत ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 17 से आप उम्मीदवार दमनप्रीत ने 828 वोटों से जीत हासिल की है। दमनप्रीत ने मेयर रविकांत को हरा दिया है। वार्ड नं 21 से आप प्रत्याशी जसबीर सिंह ने पूर्व मेयर और भाजपा प्रत्याशी देवेश मौदगिल को हराया। वार्ड नंबर 14 से बीजेपी प्रत्याशी कुलजीत सिंह ने 255 वोटों से जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 2 से बीजेपी के महेशइंद्र सिंह सिंधू ने 11 वोटों से जीत हासिल की है।  वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की उम्मीदवार दर्शना जीतीं, उन्होंने भाजपा की नीतिका गुप्ता को 2737 मतों से हराया। वार्ड नंबर तीन से अकाली उम्मीदवार हरदीप सिंह ने 2145 वोटों से जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी की हीरा नेगी को 76 मतों से हराया है। 12 बजे तक आए चुनावी नतीजों में आप ने 8, बीजेपी ने 5, कांग्रेस ने चार और अकाली दल ने 1 सीट पर जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 15 आम आदमी पार्टी के रामचंद्र यादव,  वार्ड नंबर 25 से आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह विजयी हुए। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की दर्शना देवी, वार्ड नंबर 9 से बीजेपी की विमला दूबे विजयी हुई। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में AAP की बढ़त पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुशी जाहिर की है। सिसोदिया ने कहा कि आम पहली बार इस चुनाव में उतरी थी। मौजूदा रुझानों के हिसाब से पता चलता है कि चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं सभी वोटर्स, पार्टी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया करता हूं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK