Chandigarh Municipal Corporation Election Result 2021: चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में कोई भी पार्टी चंडीगढ़ में अपना मेयर बनाने की स्थिति में नहीं है।
चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकली है। AAP ने पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में हिस्सा लिया था कमाल का प्रदर्शन करते हुए नतीजों में सबसे ज्यादा 14 सीटें हासिल की हैं। बीजेपी को 12, कांग्रेस को 8 और अकाली दल को 1 सीट मिली है। नतीजों के बाद मेयर पद पर पेंच फंस गया है। अब देखना होगा की कौन सी पार्टी चंडीगढ़ में मेयर बनाने का दावा पेश करती है।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों से आम आदमी पार्टी उत्साहित है। दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया आज दोपहर चंडीगढ़ आएंगे। सिसोदिया 3:30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और उसके बाद चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय जाएंगे। वह नगर निगम चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवारों का स्वागत और अभिनंदन करेंगे।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों पर AAP नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुशी जाहिर की है। सिसोदिया ने कहा कि आम पहली बार इस चुनाव में उतरी थी। मौजूदा रुझानों के हिसाब से पता चलता है कि चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं सभी वोटर्स, पार्टी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया करता हूं।
ये हैं विजयी उम्मीदवार