Thu, Sep 17, 2026
Whatsapp

सीएम मनोहर लाल बोले- किसी भी BPL परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम नहीं होगी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 19th 2021 01:11 PM -- Updated: August 19th 2021 01:16 PM
सीएम मनोहर लाल बोले- किसी भी BPL परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम नहीं होगी

सीएम मनोहर लाल बोले- किसी भी BPL परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम नहीं होगी

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में किसी भी BPL परिवार की वार्षिक आय एक लाख से कम नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिनकी वार्षिक आय एक लाख से कम है, उनकी आय बढ़ाने के लिए एक योजना पर काम हो रहा है। इस प्रकार के परिवार को चिन्हित करके इनकी आय में वृद्धि करेंगे। सीएम ने कहा कि अभी तक 50 हजार से कम वार्षिक आय वाले 30 हजार परिवार चिन्हित हुए हैं। 50 हजार से एक लाख तक की वार्षिक आय वाले 18 हजार परिवार चिन्हित हुए हैं। इन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख कैसे होस इस पर गंभीरता से काम हो रहा है। इन परिवारों से संपर्क करके उन्हें रोजगार देने के साथ ही नए उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि किसी की भी वार्षिक आय एक लाख से कम ना रहे। यह भी पढ़ें- अयोग्य घोषित 11 दलबदलू पूर्व विधायक वर्षों से ले रहे पेंशन, RTI में खुलासा यह भी पढ़ें- पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारणों का अध्ययन करने के लिए पहुंची टीम दरअसल मुख्यमंत्री आज पंचकूला में आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि आज का एक पुण्य का कार्यक्रम है। 10 हजार डिपो पर अन्नपूर्णा उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्न हमारी आवयश्कता है, कोविड के समय जो लोग हमारे बीच से चले गए उनकी 2 लाख की मदद हमने की है। जिनके सिर से मां बाप का साया उठ चुका है, उनकी भी मदद करने का प्रावधान प्रदेश सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने गरीबों के लिए हरियाणा में कैंटीन बनाई हैं जहां 10 रुपये में पेट भर खाना मिलता है। एक देश एक राशन कार्ड योजना में हमने 17 हजार परिवार को इसमे लाभ दिया है। घर घर सिलेंडर पहुंचाने का काम किया है। 9 लाख 20 हजार परिवार को हमने सिलेंडर दिया है, हरियाणा में कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसके घर में सिलेंडर न हो।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK