शपथ ग्रहण समारोह: तीन लेयर की होगी सुरक्षा व्यवस्था, कई मार्ग रहेंगे बंद (Video)
दिल्ली पुलिस के डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक को लेकर भी व्यवस्था की गई है।[/caption]
डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि मध्य दिल्ली और नई दिल्ली जिला के इलाकों में व्यापक स्तर पर वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई सड़कें आज शाम चार बजे ही बंद कर दी जाएंगी, ऐसे में इन रास्तों का इस्तेमाल करने से लोगों को बचना चाहिए।
गौरतलब है कि आज शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह है। कार्यक्रम में 7 से 8 हजार मेहमान शामिल हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंध इंतजाम किए हैं।
यह भी पढ़ें : एक महीने तक टीवी डिबेट्स में शामिल नहीं होंगे कांग्रेस प्रवक्ता