टैक्स चोरी रोकने के लिए डिप्टी सीएम ने स्पेशल टीम बनाने के दिए निर्देश
[caption id="attachment_467542" align="aligncenter" width="700"]
टैक्स चोरी रोकने के लिए डिप्टी सीएम ने स्पेशल टीम बनाने के दिए निर्देश[/caption]
डिप्टी सीएम (जिनके पास आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार भी है) ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों द्वारा कोविड-19 के दौरान किए गए कार्य की प्रशंसा की और कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद विभाग ने जीएसटी व अन्य मामलों में किए गए संग्रह में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने फील्ड के अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों व काम में आने वाली बाधाओं को सुनने के बाद कहा कि वर्तमान युग में नित नई तकनीक आ रही हैं जिसके कारण विभाग के कंप्यूटर के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर समेत अन्य सिस्टम को अपग्रेड करने की आवश्यकता है।
[caption id="attachment_467543" align="aligncenter" width="700"]
टैक्स चोरी रोकने के लिए डिप्टी सीएम ने स्पेशल टीम बनाने के दिए निर्देश[/caption]
उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कनिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी का आवंटन यथोचित ढंग से करें ताकि कार्य में निपुणता व गुणवत्ता आ सके।
यह भी पढ़ें- किसानों की 26 जनवरी की परेड को अकाली दल ने किया समर्थन देने का ऐलान
यह भी पढ़ें- वैक्सीनेशन के बाद स्वास्थ्य कर्मी की मौत, डॉक्टर बोले- वैक्सीन नहीं है वजह
[caption id="attachment_467541" align="aligncenter" width="700"]
टैक्स चोरी रोकने के लिए डिप्टी सीएम ने स्पेशल टीम बनाने के दिए निर्देश[/caption]
उपमुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विषय-विशेषज्ञ व अनुभवी अधिकारियों की एक टीम बनाएं जो कि उत्पादों के मूल्य की लिस्ट बनाएं ताकि कोई भी उत्पादक अंडर-बिल बनाकर टैक्स की चोरी न कर पाए। उन्होंने फील्ड अधिकारियों से अधिक से अधिक सुझाव देने का आह्वान किया ताकि सिस्टम को पारदर्शी व मजबूत बनाया जा सके, इससे कार्य में तेजी आएगी तथा डिजिटली फ्रॉड को रोका जा सकेगा।