अब डॉक्टरों से घर बैठें लें परामर्श, GMCH 32 में मिल रहीं eSanjeevaniOPD सेवाएं
इसके माध्यम से कोई भी शख्स अपने घर पर बैठकर अस्पताल में बैठे डॉक्टर से परामर्श ले सकता है। आप भी सरकार की इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सेक्टर -32 के चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श के लिए सबसे पहले आपको www.esanjeevaniopd.in पर लॉग इन करना होगा और रोगी लॉगिन पर क्लिक करके मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद, पंजीकृत नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करने पर, रोगी के विवरण को दर्ज करने की आवश्यकता होती है। फिर आपको Medical Speciality में से किसी एक का चुनाव करना होगा। फिर, एक पंजीकृत नंबर पर एक टोकन नंबर भेजा जाएगा जिसे दर्ज करना होगा और उसके बाद संबंधित रोगी को एक कॉल आएगा। एक व्यक्ति को वेब कैमरा, माइक और स्पीकर और इंटरनेट के साथ एक लैपटॉप / डेस्कटॉप की आवश्यकता होती है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक ने किया बड़ा दावा, जानवरों पर परीक्षण रहा सफल
---PTC NEWS---