Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

CM सुक्खू ने विधानसभा में प्रस्तुत किया हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23, यहां पढ़े मुख्य विशेषताएं

आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 प्रस्तुत किया। आपको बता दें कि यह दस्तावेज आर्थिक और सांख्यिकी विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा तैयार किया गया है।

Written by  Rahul Rana -- March 16th 2023 01:02 PM -- Updated: March 16th 2023 01:04 PM
CM सुक्खू ने विधानसभा में प्रस्तुत किया हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23, यहां पढ़े मुख्य विशेषताएं

CM सुक्खू ने विधानसभा में प्रस्तुत किया हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23, यहां पढ़े मुख्य विशेषताएं

ब्यूरो : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आज विधानसभा हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 प्रस्तुत किया। यह दस्तावेज आर्थिक और सांख्यिकी विभाग  हिमाचल प्रदेश द्वारा तैयार किया गया है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं


D22-23 में हिमाचल का आर्थिक प्रदर्शन

पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राज्य की वास्तविक जी.डी.पी. स्थिर भावों पर ₹8,143 करोड़ से अधिक होगी। राज्य आय के प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में वित्तीय वर्ष 2021-22 के 7.6 प्रतिशत की तुलना में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के ₹1,26,433 करोड़ के सकल घरेलू उत्पाद के अनन्तिम अनुमानों की तुलना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्थिर भावों (2011-12) पर राज्य की जी.डी.पी. ₹1,34,576 करोड़ अनुमानित है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में जी. डी. पी. प्रचलित भावों पर ₹1,95,404 करोड़ अनुमानित है। जोकि वित्तीय वर्ष 2021-22 के अस्थायी अनुमानों के अनुसार ₹1.76,269 करोड़ से ₹19,135 करोड़ की शुद्ध वृद्धि दर्शाते हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान नोमिनल जी.डी.पी. में वृद्धि वित्त वर्ष 2021-22 के 13.5 प्रतिशत की तुलना में 10.9 प्रतिशत अनुमानित है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अग्रिम अनुमानों के अनुसार, प्राथमिक क्षेत्र से सकल मूल्य वर्धित, स्थिर भावों पर 2.0 प्रतिशत की गति से बढ़ने की संभावना है। वित्त वर्ष 2022-23 (अ.अ.) के दौरान प्राथमिक क्षेत्र का जी.वी.ए. स्थिर भावों पर 2021-22 (प्र.स.अ.) के ₹16.395 करोड़ के मुकाबले 216,717 करोड़ हो गया।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...