वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का बयान, सभी को ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट
सर छोटू राम जयंती के मौके पर गुरुग्राम में पहुंचे थे वित्त मंत्री[/caption]
दरअसल हरियाणा के वित्त मंत्री सर छोटू राम जयंती के मौके पर गुरुग्राम में पहुंचे थे और इसी मौके उन्होंने भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। वित्त मंत्री ने कहा कि बीते चार सालों में केंद्र सरकार ने रिकॉर्ड कायम करते हुए किसानों के नुकसान का 10 गुना मुआवजा दिए जाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी भी किसानों को मुसीबत के समय अकेला नहीं छोड़ा है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार भी नुकसान का आंकलन करके बेहतर मुआवजे की घोषणा जल्द ही की जाएगी।यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, 14 से होंगी ताबड़तोड़ रैलियां