Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ FIR दर्ज

Written by  Arvind Kumar -- October 13th 2020 01:26 PM
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ FIR दर्ज

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ FIR दर्ज

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) शाहबाद मारकंडा पुलिस स्टेशन में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काने पर एफआईआर दर्ज की गई है। शाहबाद माजरी मोहल्ला निवासी साहिल गुलियानी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह FIR धारा 153-A, 504, 505(2), 120बी के तहत दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें: टोहाना विधायक देवेंद्र बबली का किसानों ने किया विरोध, काले झंडे दिखाए Farmers Union President Gurnam Singh Chadhuni दरअसल गुरनाम सिंह चढूनी ने दशहरे के दिन पीएम मोदी व स्थानीय नेताओं के पुतले जलाने का आह्वान किया था। यह फैसला रविवार को शाहाबाद की नई अनाज मंडी स्थित किसान विश्रामगृह में भाकियू की बैठक दौरान लिया गया था। यह भी पढ़ें: पेंशनभोगियों के लिए हरियाणा पुलिस का बड़ा फैसला Farmers Union President Gurnam Singh Chadhuni गौरतलब है कि 3 कानूनों के विरोध में किसान लगातार आंदोलनरत है। पहले भारत बंद करने के बाद अब किसानों ने चक्का जाम का ऐलान किया है। Farmers Union President Gurnam Singh Chadhuni अब गुरनाम सिंह चढूनी का पीएम मोदी के पुतले जलाने वाला बयान उनके साथ-साथ किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। खैर देखना होगा कि पुलिस इस संबंध में क्या कार्रवाई करती है।


Top News view more...

Latest News view more...