Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

पूर्व सीएम ओपी चौटाला का बयान, जो लोग हमे छोड़कर गए थे वो हमे परिवार नहीं मान रहे

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 31st 2020 12:47 PM
पूर्व सीएम ओपी चौटाला का बयान, जो लोग हमे छोड़कर गए थे वो हमे परिवार नहीं मान रहे

पूर्व सीएम ओपी चौटाला का बयान, जो लोग हमे छोड़कर गए थे वो हमे परिवार नहीं मान रहे

सिरसा। (सुरेन सावंत) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने सिरसा की जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार पर जमकर हमले किये। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कोरोना संकट के दौर में सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकामयाब रही है। ओम प्रकाश चौटाला ने परिवार पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जो लोग उन्हें छोड़कर गए थे वो उन्हें अपना परिवार नहीं मानते हैं। ऐसे लोग देवीलाल को दादा मानने की बजाय रामकुमार गौतम को दादा मान रहे थे और आज वो गौतम भी उनको छोड़कर भाग गया। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर के पानी पर हरियाणा का हक है और सुप्रीम कोर्ट भी हरियाणा के पक्ष में निर्णय दे चुका है। उन्होंने कहा कि ये सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेवारी है कि अपने फैसले को लागू करवाने के लिए दोनों सरकारों को मजबूर करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब से अपना हक मांग रहा है।  Former CM OP Chautala said people who left us are not considering us as family ओम प्रकाश चौटाला ने बरोदा उपचुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में इनेलो बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग आज इनेलो में शामिल हो रहे हैं और इनेलो निरंतर मजबूत हो रही है। ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK