Wed, Apr 17, 2024
Whatsapp

54वां हरियाणा दिवस आज, पीएम मोदी और सीएम खट्टर ने दी बधाई

Written by  Arvind Kumar -- November 01st 2019 11:23 AM
54वां हरियाणा दिवस आज, पीएम मोदी और सीएम खट्टर ने दी बधाई

54वां हरियाणा दिवस आज, पीएम मोदी और सीएम खट्टर ने दी बधाई

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश बने हुए आज 53 साल पूरे हो गए हैं। लंबें संघर्षों के उपरांत देश के 17वें राज्य हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को किया गया था। पंजाब से अलग होकर हरियाणा अलग प्रदेश बना था। गठन के बाद से हरियाणा ने विभिन्न क्षेत्रों में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के नागरिकों को बधाई दी है और प्रदेश के विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने की कामना की है।

मोदी ने राज्य के 54वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को अपने बधाई संदेश में कहा, “शौर्य और कौशल, जवान और किसान, प्राचीन संस्कृति और नव तकनीक की संगम स्थली हरियाणा के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई। विकास की राह पर निरंतर अग्रसर यह प्रदेश आगे भी देश की समृद्धि में अपना अमूल्य योगदान देता रहे। वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण, राज्य ने भारत के साथ-साथ दुनिया में भी एक अमिट छाप छोड़ी है। मुझे यकीन है कि आने वाले समय में, हरियाणा प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। आपको बता दें कि हरियाणा दिवस पर आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ राजभवन में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें : उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम से स्थानीय भाजपाइयों ने बनाई दूरी ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...