Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

दुष्कर्म पीड़िता का हरियाणा पुलिस पर आरोप, कहा- पुलिस नहीं सुन रही गुहार

पंचकूला की दुष्कर्म पीड़ित महिला ने अपने वकील की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि 2013 में उसका विवाह लखनऊ के अमृतखेड़ा में हुआ था। पति की गैरमौजूदगी में उसके देवर सौरभ ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Written by  Shivesh jha -- March 13th 2023 12:27 PM
दुष्कर्म पीड़िता का हरियाणा पुलिस पर आरोप, कहा- पुलिस नहीं सुन रही गुहार

दुष्कर्म पीड़िता का हरियाणा पुलिस पर आरोप, कहा- पुलिस नहीं सुन रही गुहार

पंचकूला की दुष्कर्म पीड़ित महिला ने अपने वकील की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि 2013 में उसका विवाह लखनऊ के अमृतखेड़ा में हुआ था। पति की गैरमौजूदगी में उसके देवर सौरभ ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके परिणाम स्वरूप उसने एक बच्चे को जन्म दिया। 

महिला का आरोप है कि दुष्कर्म का सिलसिला लगातार चलता रहा। महिला किसी तरह अपने माता-पिता के पास लौटी और पंचकूला पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार करती रही। सुनवाई न होने पर उसने उच्चाधिकारियों और पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख किया।


पीड़िता ने बताया कि पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय ने 8 अप्रैल 2022 को डीजीपी हरियाणा को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था जिसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि विगत आठ मार्च की रात आरोपी के एक सहयोगी, आफताब व उसके 20-25 साथियों ने घर में घुस कर उससे मारपीट की औरदुष्कर्म करने की कोशिश की। 

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी चांदी की एक चेन और 20 हजार रुपये नगदी छीन कर ले गए और पूरा घर तहस-नहस कर डाला। महिला का कहना है कि थाना सेक्टर 5 की पुलिस ने पीड़िता के भाई बबलू को ही परेशान करना शुरू कर दिया और पीडि़ता पर बार-बार दबाव बनाया कि वह दुष्कर्म की शिकायत वापस ले

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...