Sat, May 18, 2024
Whatsapp

HeatWave: गर्मी में बढ़ रहे हैं ब्रेन स्ट्रोक के मामले, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

गर्मी के मौसम में सिर्फ हीट स्ट्रोक ही नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

Written by  Deepak Kumar -- May 04th 2024 07:55 AM
HeatWave: गर्मी में बढ़ रहे हैं ब्रेन स्ट्रोक के मामले, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

HeatWave: गर्मी में बढ़ रहे हैं ब्रेन स्ट्रोक के मामले, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

ब्यूरोः गर्मी का मौसम आ गया है। धूप में निकलने से पहले आपको सावधान रहने की जरूरत है। गर्मी के मौसम में सिर्फ हीट स्ट्रोक ही नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सूरत से लेकर जमशेदपुर तक कई अस्पतालों में ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक ब्रेन स्ट्रोक के ज्यादातर मामले हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों में देखने को मिल रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह तेज गर्मी और अचानक बदलता तापमान है। यानी अगर आप सीधे एसी से तेज धूप में या तेज धूप से एसी में चले जाते हैं तो ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

आपको बता दें कि हार्ट अटैक के बाद ब्रेन स्ट्रोक मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। ब्रेन स्ट्रोक के हालिया मामलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। वहीं, 50 से 60 साल की उम्र के उन लोगों में यह समस्या ज्यादा बढ़ रही है जो हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज से पीड़ित हैं।


ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

  • शरीर के एक हिस्से में अंतर दिखना।
  • चेहरे, हाथ और पैरों का सुन्न होना।
  • बोलने में परेशानी होना।
  • दृष्टि संबंधी समस्या।
  • तेज सिरदर्द।
  • उल्टी और जी मिचलाना।
  • शरीर में बहुत ज़्यादा अकड़न।

ब्रेन स्ट्रोक से कैसे बचें?

ब्रेन स्ट्रोक होने पर पहले 1 घंटे का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। मरीज़ को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं। तेज एसी और धूप में जाने से बचें। धूप से निकलने के तुरंत बाद एसी में न जाएं। समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर और शुगर चेक करवाते रहें। ज़्यादा देर तक धूप में न रहें क्योंकि इससे हीट स्ट्रोक हो सकता है। अगर आपको देखने या समझने में परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से सलाह लें।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

LIVE CHANNELS
LIVE CHANNELS