Sat, Jul 27, 2024
Whatsapp

Chandigarh School Closed: चंडीगढ़ में ठंड के चलते 8वीं कक्षा तक बढ़ीं छुटि्टयां, इन दिन खुलेंगे स्कूल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- January 07th 2024 05:58 PM
Chandigarh School Closed: चंडीगढ़ में ठंड के चलते 8वीं कक्षा तक बढ़ीं छुटि्टयां, इन दिन खुलेंगे स्कूल

Chandigarh School Closed: चंडीगढ़ में ठंड के चलते 8वीं कक्षा तक बढ़ीं छुटि्टयां, इन दिन खुलेंगे स्कूल

ब्यूरोः चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी और कोहरा पड़ रहा है। इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है। विभाग ने चंडीगढ़ के सभी सरकारी, एडेड और निजी स्कूलों में पहली क्लास से लेकर 8वीं क्लास तक की छुटि्टयां बढ़ा दी हैं। चंडीगढ़ में अब स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे और 15 जनवरी से खुलेंगे, जबकि, पहले स्कूल 8 जनवरी से खुलने थे। वहीं, 9वीं से लेकर 12वीं क्लास तक का समय 6 जनवरी को जारी आदेश के मुताबिक रहेगा। 

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि क्षेत्र में ठंड और घने कोहरे की आशंका को देखते हुए, 8वीं तक की कक्षाओं के लिए यूटी चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 14 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगे। वहीं, ऑनलाइन कक्षाओं को स्कूलों द्वारा आयोजित किया जा सकता है। इसके साथ कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूलों का समय 6.1.2024 के आदेश के अनुसार होगा। स्कूल अपने स्कूल स्टाफ के लिए समय को विनियमित कर सकते हैं।

वहीं, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी है। बता दें बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।  

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK