Sat, Jul 27, 2024
Whatsapp

Kejriwal Letter: जेल से केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को किए 6 वादे, सुनीता ने पढ़ा पत्र

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- March 31st 2024 05:08 PM
Kejriwal Letter: जेल से केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को किए 6 वादे, सुनीता ने पढ़ा पत्र

Kejriwal Letter: जेल से केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को किए 6 वादे, सुनीता ने पढ़ा पत्र

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी ने 6 प्रमुख चुनावी वादों का खुलासा किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सलाखों के पीछे से दिल्लीवासियों के लिए 6 वादें किए है, जिसमें भारत के लिए उनके द्वारा देखे गए परिवर्तन पर जोर दिया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के चुनावी वादों का संदेश उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी विपक्षी रैली में प्रस्तुत किया, जिसमें दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और देश भर में मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का वादा किया गया है। केजरीवाल के पत्र को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लोकतंत्र बचाओ रैली में पढ़ा।


बता दें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को ईडी की ओर से चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत अब खत्म हो चुके दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में कथित गड़बड़ी के लिए 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। वह 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में हैं।

अरविंद केजरीवाल के 6 प्रमुख चुनावी वादे

  • पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे, कहीं कोई पावर कट नहीं होगा।
  • पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री मिलेगी।
  • एक समान शिक्षा मिलेगी।
  • हर गांव मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे, हर व्यक्ति के लिए फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।
  • किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक फसलों को उचित दाम दिलवाएंगे।
  • दिल्ली वासियों को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK