Sat, Jul 27, 2024
Whatsapp

Delhi Liquor Scam Case: AAP के एक और नेता की बड़ी मुश्किलें, ईडी ने जारी किया समन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- March 30th 2024 03:21 PM
Delhi Liquor Scam Case: AAP के एक और नेता की बड़ी मुश्किलें, ईडी ने जारी किया समन

Delhi Liquor Scam Case: AAP के एक और नेता की बड़ी मुश्किलें, ईडी ने जारी किया समन

ब्यूरो: आम आदमी पार्टी के एक और नेता की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को समन जारी किया है। वहीं, पूछताछ के लिए गहलोत ईडी के दफ्तर पहुंच चुके हैं। जहां उनसे ईडी के अधिकारी शराब घोटाले में पूछताछ करने वाले हैं।

बता दें इससे पहले शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी ने कई बड़े नेता पहले से ही जेल में हैं, जिसमें मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन का नाम शामिल है। इसके साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी की रिमांड पर हैं।


शराब नीति घोटाले मामले में ईडी इससे पहले अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी और आज अरविंद केजरीवाल के घर पर पहले छापेमारी फिर तलाशी और बाद में गिरफ्तारी की। 

  • विजय नायर
  • अभिषेक बोइनपल्ली
  • समीर महेंद्रू
  • पी सरथ चंद्रा
  • बिनोय बाबू
  • अमित अरोड़ा 
  • गौतम मल्होत्रा 
  • राघव मंगुटा
  • राजेश जोशी
  • अमन ढाल
  • अरूण पिल्लई
  •  मनीष सिसोदिया 
  • दिनेश अरोड़ा 
  • संजय सिंह
  • के. कविता

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK