Tue, May 21, 2024
Whatsapp

नाहन पुलिस ने 14 लाख के सोने के आभूषणों सहित कानपुर से पकड़ा भागा व्यक्ति

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के अन्तर्गत चोरी , आपराधिक न्यासभंग के अपराध में कोलकाता निवासी को पुलिस ने उतर प्रदेश के कानपुर से पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Written by  Rahul Rana -- April 29th 2023 03:03 PM
नाहन पुलिस ने 14 लाख के सोने के आभूषणों सहित कानपुर से पकड़ा भागा व्यक्ति

नाहन पुलिस ने 14 लाख के सोने के आभूषणों सहित कानपुर से पकड़ा भागा व्यक्ति

ब्यूरो : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के अन्तर्गत  चोरी , आपराधिक न्यासभंग  के अपराध में कोलकाता निवासी को पुलिस ने उतर प्रदेश के कानपुर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। 24  अप्रैल 2023  को नाहन  के एक सुनार की दुकान से अपने कारीगर  को अम्बाला सोने में मुर्रंत कार्य हेतु भेजा था । लेकिन वो 25  की शाम तक जब नहीं लोटा तो उक्त ज्वेलर ने उसकी रिपोर्ट पुलिस में की।



जिसमें 22  तोला  सोना ,80  हजार नकद शामिल है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आधारकार्ड के माध्यम से पता लगाया और रेल पुलिस व् उतर  प्रदेश पुलिस की मदद से उसे कानपूर में गिरफ्तार कर  लिया और आज उसे अदालत में पेश किया जायेगा। 

डीएसपी  नाहन  मीनाक्षी शाह ने बताया कि उक्त आरोपी को सोने सहित उतरप्रदेश के कानपूर से पकड़ा गया है।  जोकि बंगाल अपने घर जाने की फ़िराक में था। उसके पास से सोना इत्यादि बरामद हो चुका  है और आज उसे अदालत में पेश किया जायेगा। जहां पर पुलिस रिमांड माँगा जायेगा ताकि उसकी अन्य अपराधों में संलिप्त का भी पता चल सके। उन्होंने लोगो से आवाहन किया कि बाहरी राज्यों से आये कामगारों को काम पर रखने से पूर्व उनका पंजीकरण पुलिस थाना में जरूर करवाएं।  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

LIVE CHANNELS
LIVE CHANNELS