अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, 31 मार्च को महा रैली करेगा 'INDIA' गठबंधन
ब्यूरोः शराब घोटाला मामला में कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। उधर, दूसरी ओर केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो गया है। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
बता दें दिल्ली कांग्रेस और आप की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि INDIA गठबंधन केंद्र सरकार के खिलाफ 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली का आयोजन करेगा। इस दौरान INDIA गठबंधन के नेता देश को बचाने, तानाशाही खत्म करने के लिए अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। वहां से और मिलकर संयुक्त लड़ाई को देश के अंदर बढ़ाएंगे। साथ में कांग्रेस ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। विपक्ष को खत्म करने की साजिश की जा रही है।
'महा रैली में INDI गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे'
आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए आम आदमी पार्टी का उदय रामलीला मैदान से हुआ है। इसमें (महा रैली) INDI गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को विश्व को संदेश देंगे।
लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का आह्वान होगी रैलीः कांग्रेस चीफ
दिल्ली कांग्रेस चीफ अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि 31 मार्च को INDI गठबंधन दिल्ली में एक बड़ी रैली करेगा। INDI गठबंधन के प्रमुख नेता रैली को संबोधित करेंगे। ये रैली सिर्फ राजनीतिक रैली नहीं होगी, यह रैली भारत के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का आह्वान होगा।
-