Fri, May 17, 2024
Whatsapp

Shimla Mc Election : भाजपा और कांग्रेस हुई आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों दल आमने-सामने हैं। चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Written by  Rahul Rana -- April 26th 2023 05:51 PM
Shimla Mc Election : भाजपा और कांग्रेस हुई आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

Shimla Mc Election : भाजपा और कांग्रेस हुई आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

ब्यूरो: नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों दल आमने-सामने हैं। दोनों दलों की एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पूरे चरम पर है। भाजपा के बाद कांग्रेस पार्टी ने जैसे ही अपना घोषणापत्र जारी किया भाजपा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सामने आए और उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भाजपा पर शिमला स्मार्ट सिटी के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप जड़ रही है। 


डॉ राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने जो 10 गारंटीयां विधानसभा चुनावों में दी थी वह पूरी नहीं हुई हैं। इस बीच नगर निगम शिमला के चुनाव में गारंटीयां कि जगह मात्र वायदे और इरादे की जाहिर किए हैं। इसमें कोई भी ठोस गारंटी शिमला की जनता को नहीं दी है। जिससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी ने झूठे वायदे कर प्रदेश की जनता के को ठगा है। कांग्रेस सत्ता के दम पर नगर निगम शिमला का चुनाव जीतने का दम भर रही है। शिमला की जनता इसका जवाब देगी।

उधर कांग्रेस पार्टी की तरफ से वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर सामने आए और पत्रकार वार्ता में उन्होंने शिमला नगर निगम चुनाव के लिए जारी किए घोषणा पत्र को शहर के विकास के लिए मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा की चुनावी घोषणा पत्र में पीने के पानी पार्किंग सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया गया है। जहां तक 10 गारंटीयों की बात है तो कांग्रेस पार्टी ने ओपीएस, महिलाओं को 15 सौ रुपए देने सहित एक लाख नौकरियों के वायदे को पूरा करने की घोषणा कर दी है। भाजपा जवाब दें कि पिछले 5 साल में क्या किया और अपने संकल्प पत्र को कहां तक पूरा किया?

 

 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

LIVE CHANNELS
LIVE CHANNELS