Mon, Jun 16, 2025
Whatsapp

भारत की एक और उड़ान, 2448 KM/घंटा की स्पीड से दुश्मन पर हमला करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 27th 2022 01:23 PM -- Updated: March 27th 2022 02:20 PM
भारत की एक और उड़ान, 2448 KM/घंटा की स्पीड से दुश्मन पर हमला करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत की एक और उड़ान, 2448 KM/घंटा की स्पीड से दुश्मन पर हमला करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने आज ओडिशा के बालासोर के तट पर सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली (Missile Air Defence System) का सफल परीक्षण किया। यह प्रणाली भारतीय सेना का हिस्सा है। परीक्षण में मिसाइल ने बहुत दूर से लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया। डीआरडीओ के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह एयर डिफेंस सिस्टम भारतीय सेना (Indian Army) का हिस्सा है। अधिकारी ने कहा कि इस परीक्षण में मिसाइल ने काफी दूर से अपने टारगेट पर निशाना लगाया।MRSAM-सेना मिसाइल प्रणाली की उड़ान का परीक्षण सुबह लगभग 10:30 बजे लंबी दूरी पर एक उच्च गति वाले हवाई लक्ष्य को बाधित करते हुए किया गया। लक्ष्य को मिसाइल ने सीधे हिट में नष्ट कर दिया। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इजरायल के IAI कंपनी के साथ मिलकर बनाया है। ballistic missile Pralay missile agni missile DRDO, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि मिसाइल, इजरायल से भारत को मिली बराक मिसाइल (Barak Missile) भी MRSAM ही है। सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (Surface to Air Missile - SAM) आर्मी वेपन सिस्टम में कमांड पोस्ट, मल्टी फंक्शन राडार, मोबाइल लॉन्चर सिस्टम होता है। यह इजरायल की खतरनाक मिसाइल बराक-8 (Barak-8) पर आधारित है। SANT Missile MRSAM (Medium Range Surface to Air Missile) का वजन करीब 275 किलोग्राम होता है। लंबाई 4.5 मीटर और व्यास 0.45 मीटर होता है। इस मिसाइल पर 60 किलोग्राम वॉरहेड यानी हथियार लोड किया जा सकता है। यह दो स्टेज की मिसाइल है, जो लॉन्च होने के बाद धुआं कम छोड़ती है। balasore SMART Supersonic Missile torpedo एक बार लॉन्च होने के बाद MRSAM (Medium Range Surface to Air Missile) आसमान में सीधे 16 किलोमीटर तक टारगेट को गिरा सकती है। वैसे इसकी रेंज आधा किलोमीटर से लेकर 100 किलोमीटर तक है। यानी इस रेंज में आने वाले दुश्मन यान, विमान, ड्रोन या मिसाइल को नेस्तानाबूत कर सकती है। MRSAM (Medium Range Surface to Air Missile) मिसाइल में नई बात है रेडियो फ्रिक्वेंसी सीकर यानी यह दुश्मन का यान अगर चकमा देने के लिए सिर्फ रेडियो का उपयोग कर रहा है तो भी यह उसे मार गिराएगी। इसकी गति है 680 मीटर प्रति सेकेंड यानी 2448 किलोमीटर प्रतिघंटा. इसकी गति भी इसे बेहद घातक बनाती है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK