इनेलो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे अभय चौटाला, बीजेपी और कांग्रेस पर बोला हमला
अभय चौटाला ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की 10 राज्यों में सरकार है तो कांग्रेस ने तीन अध्यादेश को क्यों नहीं रद्द करवाया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जहां भाजपा के साथ मिले हुए हैं वहीं विधानसभा सत्र को भी मात्र डेढ़ से 2 घंटे में निपटा दिया।
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्होंने विधानसभा सत्र में भी तीन अध्यादेश के मुद्दे को बड़े जोर शोर से उठाया था मगर सरकार ने उस पर कोई जवाब नहीं दिया।
अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश की भाजपा और जजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी के गृह मंत्री अनिल विज पर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को तुरंत एक्शन लेना होगा क्योंकि उनकी पार्टी के गृह मंत्री अनिल विज कह रहे हैं कि कुरुक्षेत्र में तो लाठीचार्ज हुआ ही नहीं हैं। इससे तो साफ जाहिर है कि गृहमंत्री सरेआम झूठ बोलने में लगे हुए हैं।
उन्होंने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला की तो प्रदेश सरकार में चलती ही नहीं है वह कैसे आदेश दे सकते हैं कि जिन अधिकारियों ने 10 सितंबर को किसानों की रैली की परमिशन दी है उन पर कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें:
---PTC NEWS---