Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

22 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा अन्तर्राष्ट्र्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- November 05th 2019 11:11 AM
22 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा अन्तर्राष्ट्र्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

22 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा अन्तर्राष्ट्र्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

चंडीगढ़। हर वर्ष की तरह इस इस वर्ष भी कुरुक्षेत्र में 22 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक अन्तर्राष्ट्र्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को अन्तर्राष्ट्र्रीय गीता महोत्सव में ‘अतुल्य भारत’ के प्रतीक का प्रयोग करने की अनुमति प्रदान की है। इस बारे में जानकारी देते हुए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि बोर्ड के अनुरोध पर केन्द्रीय मंत्रालय ने अतुल्य भारत के प्रतीक को गीता महोत्सव में प्रयोग करने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति पत्र के अनुसार इस प्रतीक का प्रयोग केवल गीता जयंती समारोह के दौरान ही किया जा सकेगा। इसके लिए प्रतीक का प्रयोग इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथ साथ वेबसाइट एवं पोर्टल पर भी किया जा सकेगा। इसके अलावा यह प्रतीक बैनर, होर्डिंग, पोस्टर एवं अन्य प्रचार सामग्री पर भी उपयोग में लाया जा सकता है। [caption id="attachment_356422" align="aligncenter" width="660"]incredible india 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा अन्तर्राष्ट्र्रीय गीता महोत्सव का आयोजन[/caption] उल्लेखनीय है कि हर वर्ष कुरुक्षेत्र में नवम्बर-दिसम्बर माह में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पिछले कुछ वर्षो में हरियाणा सरकार के प्रयासों से गीता महोत्सव अन्तर्राष्ट्र्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इन्ही प्रयासों के तहत इसी वर्ष गीता जयंती महोत्सव का आयोजन मारीशस एवं लंदन में किया गया था। यह भी पढ़ें : जेलों में कैदियों को दिया जाएगा बाबा नानक का शांति एवं प्यार का पैगाम ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK