अजय चौटाला ने कपूर नरवाल को बताया खुंटा बदलू नेता
अजय चौटाला ने कपूर नरवाल को बताया खुंटा बदलू नेतावे सोमवार को गोहाना की मान धर्मशाला में आयोजित जेजेपी के सोनीपत जिला स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए कि बरोदा उपचुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता जहां उनकी ड्यूटी लगाएं उसे वे बखूबी निभाने का कार्य करें।
[caption id="attachment_441721" align="aligncenter" width="700"]
अजय चौटाला ने कपूर नरवाल को बताया खुंटा बदलू नेता[/caption]
डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि बरोदा का यह उपचुनाव क्षेत्र को विकास के पथ पर ले जाने का चुनाव है इसलिए बरोदावासी सोच-समझकर फैसला लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य विरोधी दल निरंतर क्षेत्रवासियों में तरह-तरह का भ्रम फैला रहे है, अब बरोदा के लोगों को यह समझना होगा कि कौन उनके क्षेत्र का विकास करवा सकता है। डॉ. चौटाला ने आह्वान किया कि यहां से गठबंधन के प्रत्याशी को जिताकर बरोदा के विकास का दरबार खोलने का कार्य करें।
यह भी पढ़ें- सेना की ताकत बढ़ी, सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण
[caption id="attachment_441722" align="aligncenter" width="1077"]
अजय चौटाला ने कपूर नरवाल को बताया खुंटा बदलू नेता[/caption]
उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस के कई बार विधायक बने और साथ में उनकी सरकार भी रही इसलिए बरोदा की जनता बखूबी जानती है कि यहां कांग्रेस ने उनके लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल बुनियादी बातों से क्षेत्र के लोगों को ठगकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का कार्य किया है।
साथ ही इनेलो पर कटाक्ष करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि एक विधायक वाली पार्टी उपचुनाव के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की बात कह रही है। उन्होंने पूछा कि आखिर एक विधायक से कैसे सत्ता परिवर्तन हो सकता है ? अजय चौटाला ने कपूर नरवाल को खुंटा बदलू नेता बताया। उन्होंने कहा कि नरवाल शुरू से ही दल बदलने का काम करते आ रहे है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे नेता इनको भ्रमित करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- चंबा में दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत